जैनत्व बाल संस्कार आवसीय शिक्षण शिविर

Jainatva Bal Sanskar Awasiya Shikshan Shivir 2026

📋

शिविरार्थियों के लिए आवश्यक सूचना

Important Information for Camp Participants

📍 Reporting / शिविर आगमन

Camp Arrival Details

आपके बालक/बालिका (शिविरार्थी) को शिविर स्थल (ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, पाटन रोड, जबलपुर) पर 2 मई शनिवार को शाम 6:30 बजे से रात 9:00 बजे के बीच पहुंचना है।

📅 दिनांक 2 मई, शनिवार
🕡 समय शाम 6:30 – रात 9:00
🏫 स्थल ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल, पाटन रोड, जबलपुर
📍 Google Maps में लोकेशन देखें / Open in Google Maps

💬 WhatsApp ग्रुप / Daily Updates

Join for Daily Camp Activities

शिविर की दैनिक गतिविधि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए link या QR कोड स्कैन कर WhatsApp ग्रुप join करें।

आदरणीय अभिभावकगण,

अपने बच्चे को इस 8 दिवसीय आवासीय बाल संस्कार शिविर में सम्मिलित करने हेतु रुचि दिखाने के लिए हम आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। इस शिविर में सहभागिता हेतु आपका निर्णय यह दर्शाता है कि आप अपने बच्चे में नैतिक मूल्यों, संस्कारों, अनुशासन एवं आध्यात्मिक चेतना के विकास के प्रति सजग हैं।

इस शिविर का उद्देश्य आध्यात्मिक शिक्षा, सांस्कृतिक ज्ञान, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं उत्तम संस्कारों का विकास करना है। शिविर के दौरान कक्षाओं के अलावा विभिन्न शिक्षाप्रद गतिविधियाँ, रचनात्मक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाएंगे।

आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया अपने बेटे / बेटी को इन गतिविधियों के लिए पहले से तैयार करें, जिससे वह शिविर में बेहतर प्रदर्शन कर सके और अधिकतम लाभ प्राप्त कर सके। इसके लिए कुछ प्रतियोगिता के विषय और संबंधित पाठ्य सामग्री यहाँ उपलब्ध कराई गई है।

आपके सहयोग से ही यह शिविर सभी प्रतिभागियों के लिए एक सार्थक और प्रेरणादायक अनुभव बन सकेगा।

सादर,
शिविर आयोजन समिति / प्रबंधन
🎒 शिविर हेतु आवश्यक सामग्री
  • 👔 सफ़ेद कुर्ता पैजामा / सफ़ेद सलवार सूट — 2 या 3 जोड़ी
    (केवल प्रातः पूजन आदि के लिए)
  • 👕 रेगुलर उपयोग के लिए शालीन एवं comfortable कपडे
  • 🧴 दैनिक आवश्यक सामग्री (साबुन, ब्रश, आदि)
  • 🦟 मच्छरदानी / ओडोमास — 2
  • 🖍️ कंपास बॉक्स / कलर पेंसिल बॉक्स
  • 🛏️ चादर — 2 पीस
  • 💧 पानी की बोटल
  • 🔒 ताला-चाबी (बेग में लगाने हेतु)
🎨 ड्रॉइंग टोपिक्स / Drawing Topics
⭐ लेवल-I (आयु 9 से 12 वर्ष)
  1. 1अष्ट द्रव्य / पूजन थाली
  2. 2पांच पाप (कोई भी 1 या दो)
  3. 3चार गति
  4. 4अहिंसा परमो धर्मः
  5. 5अष्ट प्रातिहार्य
  6. 6मोबाइल से हानि
⭐ लेवल-II (आयु 12 वर्ष एवं अधिक)
  1. 1संसार वृक्ष
  2. 2छह द्रव्य
  3. 3षट् आवश्यक
  4. 4मोबाइल से हानि
  5. 5षट् लेश्या
  6. 6सतियाँ (अनंगसरा, सीता, अंजना, आदि)
📝 नोट: आप अपने मन का कोई भी जैन धर्म से सम्बंधित विषय या किसी भी लेवल से विषय चुन सकते हैं।
✍️ स्टोरी राइटिंग टोपिक्स / Story Writing Topics
  1. 1पाप और उसका फल
  2. 2पांच अणुव्रत उनका फल
  3. 3सदाचार एवं नैतिकता
  4. 4ईमानदारी का फल
  5. 5देशभक्ति
  6. 6सम्यक दर्शन के अंग
📝 निबंध / Essay Topics
  1. 1सच्चा मित्र और उसका महत्व
  2. 2मोबाइल के दुष्प्रयोग
  3. 3नियम पालन का फल
  4. 4अनुशासन और आज्ञापालन
  5. 5सच्चा जैन
📖 कंठ पाठ — Level-1 (आयु 9 से 12 वर्ष)
  1. 1दर्शन पाठ (संस्कृत)
  2. 2मेरा धाम
  3. 3अमूल्य तत्व विचार
  4. 4छहढाला पहली ढाल
  5. 5बारह भावना (राजा राणा ..)
  6. 6रे जीव तू अपना स्वरूप
  7. 7मैं ज्ञानानंद स्वभावी हूँ
  8. 8सहज जीवन
  9. 9प्रमुख शास्त्र जी मंगलाचरण
  10. 10स्तुति (प्रभु पतित पावन ...)
  11. 11दर्शन पाठ (कैसी सुन्दर जिन-प्रतिमा है ...)
📖 कंठ पाठ — Level-2 (आयु 12 वर्ष एवं अधिक)
  1. 1मंगलाष्टक
  2. 2महावीर वंदना
  3. 3छहढाला पहली एवं दूसरी ढाल
  4. 4भक्तामर स्त्रोत्र (संस्कृत)
    (कम से कम 12 छंद)
  5. 5मुझे है स्वामी उस बल की दरकार
  6. 6निर्ग्रन्थ भावना
  7. 7अपूर्व अवसर
  8. 8तत्वार्थ सूत्र (प्रथम अध्याय)
  9. 9स्तुति (सकल ज्ञेय ज्ञायक तदपि...)
  10. 10पूजन (केवल रवि किरणों ...)
  11. 11दर्शन स्तुति (भटक-भटक भव की गलियों में ...)
📥 पाठ्य सामग्री डाउनलोड / Download Study Material